श्रीडूंगरगढ टुडे 25 सितंबर 2026
मोमासर ग्राम स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य जागरण एवं विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया।

तेजाजी महाराज के भक्ति गीतों और भजनों की धुनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। जागरण में तेजाजी के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
कलाकारों ने बांधा समां
रात्रि जागरण में अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकार बल्लि मोहन वाड़ी मारवाड़ी, गायिका पुष्पा डोटासरा तथा भजन गायक बनवारी शिमला ने तेजाजी महाराज के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।वहीं, डांसर जूली राजस्थानी, कालबेलिया डांसर सुनीता सपेरा एवं तेजा डांसर जोड़ी बेबी जांगिड़ व अजय जांगिड़ की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने जागरण में समां बांध दिया।

5 वर्षों से अनवरत जारी है आयोजन
समस्त मोमासर ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार अनवरत जारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर अध्यक्ष बनवारी घिटाला, उपाध्यक्ष मालाराम बांगड़वा, मंत्री अनाराम भामू, सचिव अमराराम सिवल तथा पुजारी हुकमाराम सहित सभी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।













