श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
अम्बेडकर कॉलोनी के वार्ड नंबर एक में हीरालाल मेघवाल के घर के पीछे मोड़ पर पूर्व पार्षद के घर के पीछे कई महीनों से टूटी पड़ी नाली मोहल्लेवासियों के लिए परेशानियों व दुर्घटना हादसों का कारण बनी हुई थी
नाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। शनिवार रात भी बाइक सवार नाली की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं और मौके पर खून फैल गया।

घटना के बाद वार्डवासियों में रोष फैल गया श्रीडूंगरगढ टुडे ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए दुर्घटना और टूटी नाली की स्थिति को सामने रखा। इसके बाद भाजपा शहर मंत्री भरत जोशी, भीम आर्मी के संदीप भारतीय, लालचंद गोयल और ओमप्रकाश ओड ने प्रशासन से नाली की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने महीनों से उपेक्षित पड़ी नाली पर संज्ञान लिया और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। लंबे समय से परेशानी झेल रहे वार्डवासियों ने कार्य शुरू होने पर राहत जताई।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने महीनों से उपेक्षित पड़ी नाली पर संज्ञान लिया और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। लंबे समय से परेशानी झेल रहे वार्डवासियों ने कार्य शुरू होने पर राहत जताई।
वार्डवासियों ने कहा कि टूटी नाली के कारण यहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था। उन्होंने समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक वार्ड की आवाज पहुंचाने के लिए जागरूक युवाओं और श्रीडूंगरगढ टुडे का आभार जताया।