श्रीडूंगरगढ टुडे 7 अगस्त 2026
थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव में सड़क के लोकार्पण से पहले एक अगस्त को रात्रि के समय अज्ञात लोगों द्वारा वहां लगे शिलालेख को तोड़ने की घटना सामने आई थी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस थाने में परिवाद दिया गया इस मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी गई ।पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान किया गया और आरोपियों चिन्हित किया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने पांच आरोपी हरिराम,ताराचंद,रामरतन, रेवत राम,जेठाराम जाट निवासी बेनीसर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।



