श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर रोड पर खाकी धोरा के पास बीकानेर से रतनगढ़ की तरफ जा रही है एक बस में ड्राइवर को अचानक सीने में दर्द हुआ और उसने बस रोक दी। इस दौरान होटल पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दर्द से तड़प रहे ड्राइवर को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उप जिला अस्पताल में ड्राइवर का उपचार किया गया। मिली जानकारी के हार्ट संबंधी दिक्कत सामने आई और ड्राइवर को दिक्कत ज्यादा होने की वजह से पीबीएम रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर मनोज कुमार मालासी गांव का रहने वाला है और बीकानेर सालासर रोड पर चलने वाली बस का ड्राइवर है। दरअसल 108 एंबुलेंस के स्टाफ किसी गंभीर मरीज को जयपुर छोड़कर वापस बीकानेर आ रहे थे और होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे और इसी दौरान यह बस वही आकर रुकी तो एंबुलेंस चालक ने बिना देरी किए ड्राइवर को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।




