श्रीडूंगरगढ टुडे 19 जुलाई 2026
गांव रेड़ी भुरावास तहसील तारानगर जिला चूरू से नारायण प्रसाद जोशी अपने परिवार सहित आज अपने पैतृक गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला पहुंचे तथा नारायण प्रसाद की धर्मपत्नी बनारसी देवी पुत्र कृष्ण कुमार पुत्रवधू प्रीति जोशी पुत्रवधू पूजा जोशी ने गौशाला का भ्रमण कर गौ माताओं के लिए 2100रू की राशि समर्पित कर गौ माताओं को मूंग चूरी एवं हरा चारा का भोग भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने पधारे जोशी का परिवार का सम्मान करते हुए गोशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दुप्पटा पहना कर विषेश सम्मान किया गया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि गांव रेड़ी का जोशी परिवार समर्पित भाव से गौशाला से जुड़ा है।






