श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अक्टूबर 2026
देर रात श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पर्दाथ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस थाने के ठीक सामने सर्विस रोड पर पुलिस ने एमडी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.63 ग्राम एमडी बरामद करने के साथ एक थार गाड़ी भी जब्त की है।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में एसआई मोहनलाल कड़वासरा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने मध्यरात्रि के बाद थाने के सामने थार गाड़ी रुकवाई व पूछताछ और तलाशी में 3.63 ग्राम एमडी बरामद की।आरोपियों ने डेशबोर्ड में एमडी छुपा रखी थी। टीम ने ठुकरियासर निवासी 22 वर्षीय राकेश कड़वासरा पुत्र लिगताराम उर्फ बिगताराम व 27 वर्षीय सांवरमल मोटसरा पुत्र मघाराम को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा, एएसआई भंवरू खान तथा कांस्टेबल अनिल कुमार, राकेश और राजेश शामिल रहे।


