श्रीडूंगरगढ टुडे 1 नवंबर 2026
दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक ओर से ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों (SIR – Special Intensive Revision) में कथित तौर पर गरीब, दलित, पिछड़े और पारंपरिक मतदाताओं के नाम काटने तथा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह विशाल प्रदर्शन किया गया।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल हुए। खड़गे के आवास से रामलीला मैदान तक नेताओं ने एक खुली बस में मार्च भी किया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला उन्होंने वोट चोरी, चुनावी धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारी प्राथमिकता है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया (INDIA) गठबंधन की महारैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान की रक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए
रैली में उमड़ी लाखों की भीड़ का धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आप सब यहां दूर-दूर से चलकर आए हैं. आपने देश को, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है. ये किसी एक राजनीतिक दल या केवल नेताओं की आवाज नहीं है. ये भारत के युवाओं, किसानों और मजदूरों की सम्मिलित आवाज है।
उन्होंने आगे कहा, ‘ये आवाज साफ कह रही है कि हम हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे और संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे. आपके पास कितना भी पैसा या पावर क्यों न हो, आप संविधान से बड़े नहीं हो सकते.’
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार और एनडीए पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।
इस रैली में कांग्रेस के दिग्गजों के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य प्रमुख नेता सहित प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता पहुंचे इसी क्रम में बीकानेर से अनिल व्यास, आयुष गुप्ता सहित श्रीडूंगरगढ से कांग्रेस नेत्री अंजू पारख, यश पारख महारैली में शामिल हुए और सरकार की नीतियों का विरोध किया।
भारी भीड़ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया था और करीब 4,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और बॉडी-वर्न कैमरों का इस्तेमाल किया गया।
रैली के शांतिपूर्ण समापन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने पहले ही कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत शाम 5 बजे तक कार्यक्रम समाप्त करने की अनुमति दी गई थी।

















