श्रीडूंगरगढ टुडे 19 जुलाई 20260
आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के पुनित अवसर पर श्री मती दुर्गा देवी धर्मपत्नी अरूण भूतड़ा निवासी जसोल ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौमाताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया, मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर अपने हाथों से लगाया । सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में सुनील कुमार मूंधड़ा और उनकी धर्मपत्नी ने सहयोग दीया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं व सहयोग कर्ताओ का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।




