श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जून 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट के जन्मदिवस पर गुप्त दान के रूप में एक घनिष्ठ मित्र ने गौ सेवा भंडारा कर की दीर्घायु की कामना की। गौशाला कमेटी ने मंडल अध्यक्ष नरेश मोट को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।गौशाला प्रबंधक ने बताया कि केक काट कर नहीं गौ सेवा कर एवं मोमबत्ती बुझा कर नहीं दीप जलाकर जन्मोत्सव मानने की परंपरा अपने परिवार में शुरु की जानी चाहिए। गौ सेवा कर जन्म दिवस मनाने पर 33 कोटी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।




