श्रीडूंगरगढ टुडे 21 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ लगातार बढ़ रहे सड़क हादसो के बाद अब ट्रॉमा सेंटर की मांग तेज हो गई। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक संस्था आपणो गांव सेवा समिति एवं ओम धोले टीम युवा संगठन ने ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया । संस्था ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम अपना ज्ञापन सौंपा, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर शुरू करवाने की मांग की गई है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरणों की कमी है इसको लेकर प्रशासन तुरंत इस पर विचार करें और जीवन रक्षक उपकरण मंगवाए जाएं। वहीं उप जिला अस्पताल में आपातकालीन दुर्घटना एवं गंभीर मरीजों के उपचार हेतु वेंटिलेटर, सोनोग्राफी मशीन तथा आवश्यक जांच मशीनें उपलब्ध करवाई जाए।

संस्था के प्रतिनिधियों व युवाओं ने अधिकारियों से आग्रह किया कि समय रहते और इन बड़ी समस्याओं पर ध्यान दें वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी पूरी प्रशासन की होगी

सेवा समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ लगातार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों की भयावहता को देखते हुए सरकार को इस पर समय रहते कदम उठाना होगा । एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया कि की आम जन की मांग को लेकर सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब राजनीति बंद कर देनी चाहिए ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन होगा जिसका प्रशासन व सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी




