श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जुलाई 2026
क्षेत्र के गांव कितासर में जीवन रक्षा हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया।
इस शिविर में जीवन रक्षा हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश कुमार (कंसलटेंट फिजिशियन)और डॉक्टर रमेश चौधरी (जनरल एवं लेप्रोस्कॉपिक सर्जन) ने अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों की टीम ने कैंप में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएं ।
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के निःशुल्क शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने चिकित्सकों और जीवन रक्षा हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ की टीम का आभार जताया।















