श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अक्टूबर 2026
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव राजेडू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ खेत में चूहे मारने के लिए ज़हर मिलाकर रखे गए भुजिया को गलती से खाने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के दौरान पांचवें दिन जयपुर में उन्होंने दम तोड़ दिया
क्या है पूरा मामला
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव राजेडू निवासी सीताराम जाट ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके 48 वर्षीय चाचा रामेश्वरलाल पुत्र नानकराम जाट ने अपने खेत की ढाणी में चूहों को खत्म करने के लिए ज़हर मिलाकर भुजिया तैयार कर रखे थे। 13 अक्टूबर 2026 को रामेश्वरलाल ने गलती से उन जहरीले भुजिया को खा लिया। भुजिया खाने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें तुरंत बीकानेर ले गए, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहाँ इलाज के दौरान पांचवें दिन रामेश्वरलाल की मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल विकास कुमार ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।











