श्रीडूंगरगढ टुडे 21 अगस्त 2026
राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को electoral literacy club (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनज़र विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में ELC प्रभारी नरपत सिंह चारण तथा कार्यवाहक प्राचार्य अमित तंवर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र में हर एक वोट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सजग व जागरूक मतदाता बनने का संदेश दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को निष्पक्ष और अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम के पश्चात मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से मतदान के संदेश को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया और समाज के हर वर्ग को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।





