श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
गौशाला के भामाशाह फुसराज छाजेड़ एवं श्रीमती पुखराज देवी छाजेड़ श्रीडूंगरगढ़ हाल बेंगलुरु ने आज अपने सुपुत्र संदीप कुमार छाजेड़ एवं पुत्रवधू अर्चना देवी छाजेड़ की 21वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौ माताओं को गुड़ का पावन भोग लगाया इसके साथ ही पुत्रवधू एवं संदीप कुमार की अर्धांगिनी अर्चना देवी छाजेड़ का आज 46 वां जन्म दिवस गौ सेवा कर मनाया गया गौशाला कमेटी ने छाजेड़ परिवार की दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं ढेर सारी बधाइयां देते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए मंगल प्रार्थना की एवं साथ ही साथ अर्चना देवी छाजेड़ को भी जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।




