श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र मालू भवन में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के सान्निध्य में जैन विद्या परीक्षा के बैनर का विमोचन किया गया।
आगामी 21 व 22 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सभा पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं समण संस्कृति संकाय के सदस्यों ने बैनर का विमोचन किया।
सभा से वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम जी चौरड़िया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, संगठन मंत्री पंचीलाल सिंघी, सहमंत्री संजय बरडिया, सदस्य गण कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मनीष नौलखा, मणिशंकर सेठिया, प्रदीप मालू, जितेश मालू, जैन विद्या प्रभारी दीपक सेठिया, समण संस्कृति संकाय से मधु झाबक एवं मोनिका मालू उपस्थित रहे।
सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि जैन विद्या परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक श्रावक-श्राविकाओं के लिए सभा की ओर से रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया जाएगा। अध्ययन के लिए पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले सभी परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैन विद्या परीक्षा के आयोजन का संपूर्ण खर्च मालचंद-पंचीलाल सिंघी परिवार के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।











