श्रीडूंगरगढ टुडे 25 जुलाई 2026
श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप और कीर्तन अत्यंत फलदायी माना जाता है। यह कार्यक्रम भक्तों को भक्ति भाव में डूबने और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर बिग्गा बास स्थित श्री गणेशजी मंदिर, शिवदयाला प्रांगण में 29 जुलाई से 4 सितम्बर (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) तक एक माह तक विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 29 जुलाई से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का संगीतमय संकीर्तन होगा। इसके पश्चात भगवान शिव की आरती एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन सायंकाल 7:30 बजे नियमित आरती का आयोजन होगा।
विशेष- श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे महाआरती होगी ततपश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भगवान शिव भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी जिस पर श्रद्धालु खूब झूमेंगे।
प्रत्येक शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा जिसमें भक्तों को भगवान शिव और हनुमान जी की भक्ति में लीन होने का अवसर देंगे।
समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भक्तों को भक्ति भाव में डूबने, भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने और आध्यात्मिक शांति पाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।



