श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
सावण का महीना और कावड़ियों के गूजंते जयकारों के दृश्य देश भर में उल्लास व उत्साह का संचार कर देते है। सावन में शिव भक्तों द्वारा पवित्र नदियों या सरोवर से जल लेकर शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए श्रीडूंगरगढ कालू बास का “श्री ओंकारेश्वर महादेव कावड़िया पैदल यात्री संघ के बैनर तले कांवड़ियों का जत्था मंगलवार शाम को श्री कोलायत धाम के लिए रवाना हुआ संघ को पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने जयकारों के साथ रवाना किया। बुधवार सुबह कावड़ियों का जत्था श्रीकोलायतजी धाम कपिल सरोवर से पवित्र जल भरकर शिव भक्त कावड़िए रवाना हुए हैं।ये कावड़िए पैदल कावड़ लेकर आगामी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। यहां डीजे के साथ पुष्पवर्षा के साथ धूमधाम से कावड़ियों का स्वागत किया जाएगा यह यात्रा शिव भक्ति और आस्था का प्रतीक है। रवानगी से पूर्व कावड़ियों ने कपिल मुनि और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर माहौल “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। ये कावड़िया जत्था 17 अगस्त सोमवार को श्री ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक कर पूजन करेंगे। कावड़ उठाने वालों में श्रद्धालु हंसराज माली, मालाराम सुथार, जगदीश शर्मा, रमाकांत झंवर शिव माली, राजू शर्मा, दानाराम सारण शामिल रहें।







