श्रीडूंगरगढ टुडे 27 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, में आज एक विशेष ‘मेंटर-मेंटी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। अध्यापिका कविता जानूं व व्याख्याता पुष्पा शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कानून, सुरक्षा और करियर के क्षेत्र में सशक्त बनाना था।

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्या नजमा अजीज ने की। मुख्य वक्ता आरजेएस अंजली ने विद्यार्थियों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
आरजेएस अंजली ने एनडीपीएस एक्ट, यौन उत्पीड़न से संबंधित धारा 354, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय न्यायिक क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी अधिकारों और जरूरत पड़ने पर छात्राएं कैसे अपनी सुरक्षा के लिए कानूनी मदद ले सकती हैं।
कार्यशाला के दौरान व्याख्याता पुष्पा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में अध्यापिका सुरभि पारीक उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ अध्यापक भींयाराम सुथार ने किया।
क्विज प्रतियोगिता
कार्यशाला के उपरांत छात्राओं के लिए एक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यशाला में दी गई जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कक्षा 10 की प्रवीण बानो प्रथम, कक्षा 12 के रामनिवास भार्गव द्वितीय और कक्षा 9 की अंजली सुनार तृतीय स्थान पर रही।
यह कार्यशाला छात्राओं के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए एक नई दिशा भी प्रदान की।




