श्रीडूंगरगढ टुडे 4 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हेमासर फांटे के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक गौवंश के आ जाने से एक मोटरसाइकिल उससे टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सेवादारों ने घायल को एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान राजेश पुत्र सुखवीर निवासी झुंझुनूं के रूप में हुई है।











