श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-05.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
यदि घर में पीपल का पेड़ उग जाये तो क्या क्या
सावधानियां बरतना आवश्यक होता है..
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………05.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु………………………………………वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि……….पंचमी. अपरा. 1.31 तक/ षष्ठी
वार………………………………….. रविवार नक्षत्र..शतभिषा. अपरा. 3.13 तक / पू.भाद्र
चंद्र राशि……………. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग..आयुष्मान्. अपरा. 4.39 तक/सौभाग्य
करण…………… तैत्तिल. अपरा. 1.31 तक
करण…… गर. रात्रि.1.43* तक / वणिज
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.47.18 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.42 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.37.24
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.22.58
चंद्रास्त………………… 10.17.24 AM पर
चंद्रोदय……………….. .10.57.14 PM पर
राहुकाल………सायं. 5.43 से 7.25(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 12.36 से 2.18(त्याज्य)
गुलिक….अपरा 4.00 से 5.43(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.09 से 1.03(शुभ)
पंचक……………………………….. जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. घी का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष…….. राष्ट्रीय वर्क होलिक्स दिवस
दिन विशेष……………. राष्ट्रीय बिकनी दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…..आर्द्रा – वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………………… नहीं है
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग……अपरा. 3.13 से रात्रि पर्यंत
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 06.07.2026
तिथि………….. आषाढ़ कृष्णा षष्ठी सोमवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष…………… विश्व जूनोसिक दिवस
खगोलीय………………………………नहीं है
सूर्य नक्षत्र…पुनर्वसौ रवि. अपरा. 12.03 पर
नक्षत्र वाहन………………अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…अप.1.48 से रात्रि.1.42* तक
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग………….. अपरा. 12.03 तक
सिद्ध रवियोग…….अपरा.4.08 से रात्रि पर्यंत
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल…………. . प्रातः 7.29 से 9.12तक
लाभ………… प्रातः 9.12 से 10.54 तक
अमृत……… प्रातः 10.54 से 12.36 तक
शुभ………….. अपरा. 2.18 से 4.00 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ……….. सायं-रात्रि.7.25 से 8.43 तक अमृत………….. रात्रि 8.43 से 10.00 तक
चंचल………. रात्रि. 10.00 से 11.18 तक
लाभ….रात्रि. 1.54 AM से 3.12 AM तक
शुभ..रात्रि. 4.30 AM से से 5.48 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
08.52 AM तक…… शतभिषा. ….3… .सी
03.13 PM तक…… शतभिषा……4…..सु
राशि कुंभ – पाया ताम्र __
09.29 PM तक…….पूर्वाभाद्र.. …1….. से
03.44 AM तक…….पूर्वाभाद्र……2…. सो
उपरांत रात्रि तक…….पूर्वाभाद्र……3……द
_राशि कुंभ – पाया लौह
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
यदि घर में पीपल का पेड़ उग जाये तो क्या क्या
सावधानियां बरतना आवश्यक होता है..
घर में या आस-पास पेड़-पौधों का होना सकारात्मकता का संचार करता है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार इनके शुभ प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का समावेश होता है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जो स्वयं ही उग जाते हैं और नकारात्मक शक्तियों को जन्म देते हैं। ऐसा ही एक पौधा है पीपल। जिसे घर में रखने से अशुभता का संचार होता है। वैसे तो इसकी छाया शीतलता प्रदान करती है लेकिन इसे घर में रखने से निर्जनता उत्पन्न होती है। पारिवारिक सदस्य तरक्की नहीं कर पाते, आए दिन उनके इर्द-गिर्द नई-नई समस्याएं जन्म लेती रहती हैं। घर के बाहर भी पीपल का पेड़ हो या उसकी छाया घर पर पड़े तो उस घर की वंशवृद्धि में बहुत सारी अड़चने आती हैं, वैवाहिक जीवन में आए दिन क्लेश रहता है। ऐसा स्थान निर्जन ही रहता है।
घर में पीपल उग आए तो उसे काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पितरों को कष्ट मिलते हैं तथा वंशवृद्धि की हानि होती है। किसी विशेष प्रयोजन से विधिवत नियमानुसार पूजन करने तथा यज्ञादि पवित्र कार्यों के लक्ष्य से पीपल की लकड़ी काटने पर दोष नहीं लगता। पीपल के वृक्ष को काटना बहुत जरूरी हो तो उसे रविवार को ही काटा जा सकता है। घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। उसका विधानपूर्वक पूजन करके गमले में शिफ्त करके मंदिर रख आएं।
शास्त्रों में इसे अश्वत्थ अर्थात पीपल प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गई है। पुौराणिक मतानुसार पीपल के पेड़़ में सभी देवताओं का वास होता है। अतः पीपल के पेड़ को ब्रह्म कहकर संबोधित किया जाता है। ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान श्री विष्णु, तने में शिव जी तथा अग्रभाग में ब्रह्मा जी का निवास होता है। सनातन धर्म में पीपल वृक्ष को देवों का देव कहा गया है। स्वयं श्रीकृष्ण भगवान ने उससे अपनी उपमा देकर पीपल को देवत्व और दिव्यत्व को व्यक्त किया है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। कारोबारी में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया कोई भी फ़ैसला दबाव बना सकता है। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही उपयोग कर सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का कारण साबित होगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सह इलाज है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से उपयोग करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के पल लाएगी। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975





