श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में योग दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्र के ग्रामीण गौशाला में पहुंचकर सामुहिक योगाभ्यास किया। तथा नियमित रूप से समय निकालकर गौशाला में योग करने और गौसेवा करने का संकल्प लिया।
सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया की प्रतिदिन कई लोग गौशाला में भ्रमण करने आते है और योगाभ्यास करते हैं और आज योग दिवस एवं पितृ दिवस के अवसर पर दिल्ली निवासी श्रीमती लीला देवी धर्म पत्नी सेठ गोपाल मोहता ने गौशाला की गौ माताओं को एक कट्टा मूंग चूरी का पावन भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने दानदाता एवं योगाभ्यास के लिए पधारे हुए ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कामना की।






