श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जून 2026
भाजपा ओबीसी मोर्चा में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ देर रात जयपुर से बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुँचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के गांव कितासर में मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रताओं ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत सम्मान किया।जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं की ताकत को पार्टी की नींव बताते हुए कार्यक्रताओं को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान महामंत्री मेघराज सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ और श्रवण सिंह, दिनेश सारस्वत, हरिराम पूनियां, श्रवण राम सारण, रामप्रताप, शिवकरण, प्रभुराम, जयचंद, दिनेश कुमार, विक्रम राठौड़, प्रकाश पटवारी, रामनारायण, छैलू सिंह, रामचंद्र सहु, रामनिवास, दुर्जनसिंह, खींवराज, कानाराम, प्रताप नैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


लखासर में महेंद्र सिंह की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत
भाजपा ओबीसी मोर्चा में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भंवरलाल लखासर पहुंचे यहां सभी ने भैरूजी मन्दिर दर्शन कर पूजन कर आशीर्वाद लिया । यहाँ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका सम्मान कर साफा पहनाया। इस दौरान मोहनलाल पुजारी, पूसाराम पुजारी, सांवरमल पुजारी, दिलीप सिंह तोमर, भारत सिंह, भानीसिंह, लालराम नायक, लालपूरी तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। जांगिड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।






