श्रीडूंगरगढ टुडे 5 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़। शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से धोलिया रोड स्थित GSS पर स्वीकृत नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर (3.15 MVA) स्थापित किया गया है।
नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से शहर की विद्युत आपूर्ति क्षमता में बढ़ोतरी होगी तथा बिजली के भार का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। इससे शहरवासियों को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आमजन की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लगातार गति दी जा रही है। नए ट्रांसफॉर्मर से शहर की बिजली व्यवस्था और बेहतर होगी।
नए ट्रांसफॉर्मर के स्थापित होने पर शहरवासियों ने विधायक सारस्वत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।



