श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस तैयारीयां तेज कर दिया है। इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रायशुमारी की गई।
बैठक में हुई चर्चा
- प्रत्याशियों का चयन: नगरपालिका चुनाव में उतारने के लिए योग्य और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
- कार्यकर्ताओं में उत्साह: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।
- बदलाव का संकल्प: पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने तथा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
इस दौरान शहर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा,नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सत्यनारायण बेरड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, संजय करनानी,राजेश मंडा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




