श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जून 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा करण जाड़ीवाल को बीकानेर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको ने माला पहनाकर व साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में वक्ताओं ने करण जाड़ीवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जाड़ीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और छात्र हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्यामलाल नाई, अनिल नाई, गोविन्द स्वामी, मनीष गिरी, मनीष स्वामी, दीपांशु जाड़ीवाल, दिनेश जांगू, बजरंगलाल नाई, बजरंग लाल पण्डिया, राजू भाट, चैनाराम भाट, इंद्रराम गोदारा, देवाराम गोदारा, मोहित पण्डिया, बनवारी, पूनमचंद सुथार, गौरव जाड़ीवाल, इमरान खान, रफीक, बबलू खान, रवि नाई, मेघनाथ सिद्ध, जितेंद्र गोस्वामी, जसु नाई, दिलीप प्रजापत, किशोर झेडू, हरिश दर्जी, प्रवीण गुंसाई, शिवलाल नाई, रामकरण नायक, भवानी पटेल, क्रिश गारू, मोहित वाल्मिकी, करण वाल्मिकी, सुशील नायक, प्रेम, देवेन्द्र स्वामी, करण सोनी, संदीप गुरु, हेमंत माली, फौजी मलघट, हुलास, रूपनाथ सिद्ध, किशनसिंह राजपूत, राज सर, ओमप्रकाश नाई, मनोज दर्जी, बनवारीलाल सारस्वत, रामगोपाल सैनी, जावेद बेहलीम, मोहनलाल नाई, नन्दलाल नाई, हड़मानराम नाई, शंकरलाल दाधीच, कल्याणसिंह, कानाराम जाट, रोहित जाट, भंवराराम प्रजापत, अमीद खोखर, बिलाल बेहलीम, पुखराज कुम्हार, पूर्णराम स्वामी, कानाराम स्वामी, द्वारकाप्रसाद नाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।









