श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जुलाई 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर स्थित शान्ति निकेतन, मोहता भवन में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल के नेतृत्व में क्षेत्र से पहुंचे अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव -गांव तक मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में जिला संयोजक भादर मेघवाल सहित बीकानेर जिले की विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।



