श्रीडूंगरगढ टुडे 20 जुलाई 2026
दुसारणा सरपंच ने गो सेवा कर मनाया अपने पुत्र धीरज सिंह का जन्म दिवस
आज दुसारणा सरपंच संजू कंवर धर्मपत्नी शेर सिंह चौहान कोटासर ने अपने लाड़ले सुपुत्र धीरज सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर 7100 रू की राशि समर्पित कर गौशाला की गौ माता को 11 क्विंटल हरा चारा एवं मुंग चूरी का विशाल भंडारा समर्पित कर अपने लाडले बेटे का जन्म दिवस मनाया इस अवसर पर सरपंच का परिवार उपस्थित रहा गौशाला कमेटी ने धीरज चौहान को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की एवं सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान का विषेश सम्मान करते हुए जताया आभार । गौशाला प्रबंधक ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान के द्वारा गौशाला में कई गो सेवा के कार्य करवाए गए हैं एवं लगातार प्रयासरत है।


कोटासर गौशाला में सामूहिक रूप से 11 क्विंटल हरा चारा गोवंश को समर्पित किया
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में आज 5 दानदाताओं ने सामूहिक रूप से 5100 की राशि समर्पित कर 11 क्विंटल हरा चारा गौ माताओं को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौ सेवा के लाभार्थी बाबा रामदेव जी महाराज के लाडले भक्त, बाबा रामदेव जी महाराज के परम भक्त, श्री नाथ की शक्ति वर्कशॉप श्री डूंगरगढ़ के हिम्मतनाथ सोलंकी, दुलचासर के हरिओम सेन, दुलचासर के ही आदरणीय मोडाराम जाजड़ा ने एक समान राशि समर्पित करते हुए सामूहिक रूप से भंडारा कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं के परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए जताया आभार।



