श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जून 2026
कस्बे के बिग्गाबास निवासी सत्यनारायण सोनी ने एक मोबाईल की दुकानदार पर मोबाईल हड़पने का मामला जरिए इस्तगासे पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। परिवादी बिग्गाबास निवासी सत्यनारायण पुत्र रामेश्वरलाल सोनी ने परिवाद में बताया गया कि उसने अपना VIVO Y57A मोबाइल स्क्रीन ठीक करवाने के लिए 13 फरवरी 2026 को बिग्गाबास स्थित A TO Z मोबाइल के संचालक गुडू सिंधी को दिया था। स्क्रीन बदलने के लिए 1,200 रुपये तय हुए थे और दो-तीन दिन में मोबाइल लौटाने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी मोबाइल वापस नहीं लौटाया परिवादी का कहना है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद हाल ही में दुकानदार ने उसे बताया कि उसका मोबाइल बेच दिया गया है और आगे मोबाइल लेने के लिए दुकान पर नहीं आने को कहा। मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी परिवाद में दर्ज किए गए हैं।परिवादी ने बताया कि घटना के संबंध में 8 मार्च 2026 को पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दुकानदार ने कथित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए 15-20 दिन में मोबाइल या उसकी कीमत लौटाने का आश्वासन दिया था। परिवादी का आरोप है कि तय अवधि बीतने के बाद भी न तो मोबाइल लौटाया गया और न ही उसकी कीमत दी गई।। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई भगवानाराम को सौंपी गई है।




