श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 जुलाई 2026
वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल ने आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को 604 पौधे दिए। जिनमें बड़, फ्रांस, बकेरण, कुम्हट, खजूर, चमेली, गुड़हल, चंपा आदि किस्मों के पौधे सेवार्थ वितरण के लिए सुपुर्द किए। ये पौधे मानसून के दौरान समिति द्वारा सार्वजनिक हित में वितरण के साथ समिति द्वारा बीड़ क्षेत्र में बनाए गए वाटर पॉइंट के आस पास लगाए जाएंगे। समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक, मनीष मोदी, दिनेश प्रजापत, शिव गिवारिया, राहुल मोदी व दीपेंद्र सिंह ने ग्रहण किए और श्रीराम मंदिर परिसर में सुरक्षित रखवाए है







