श्रीडूंगरगढ टुडे 17 सितंबर 2026
1 भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी, PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू; इसकी कमी से फोन-कार महंगे
2 PM मोदी का 76वां जन्मदिन, वडनगर-बनारस 1300km की बाइक रैली, शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 36 देशों ने दिया सम्मान
3 प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: देशभर में जश्न, वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक रैली; कई बड़े नेता हुए शामिल
4 पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन : गुजरात से दिल्ली फिर ग्लोबल लीडर की पहचान नरेन्द्र मोदी का सफर
5 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिष्ठा हासिल है। उन्होंने भारत-रूस के विशेष और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान का जिक्र किया। पुतिन ने हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग जारी रहेगा।
6 राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाए,एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’ वहीं, डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’
7 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ ‘चिंतन बैठक’ करेंगे, जिसमें सुधारों, सरकारी योजनाओं, नीतियों, मंत्रालयों के बीच तालमेल और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों को अगले हफ्ते दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है
8 सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती की, डीजल पर ₹5 और पेट्रोल पर ₹1 टैक्स घटा; तेल कंपनियों को फायदा, रिटेल रेट्स जस के तस रहेंगे
9 100 फीसदी टैरिफ वाले बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, ट्रंप को अल्टीमेटम- ‘जरूरी कदम उठायेंगे
10 सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते, दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले
11 मणिपुर के रिलीफ कैंप में 25 मौतें कैसे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदेश देने को मजबूर न करें; 3 साल में राहत कैंपों में 640 मौतें
12 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल स्टोर्स पर शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की बिक्री की निगरानी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य बिना पर्चे दवा बिक्री रोकना, दवाओं के दुरुपयोग पर लगाम लगाना है
13 मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की, महाराष्ट्र सरकार को 3 महीने का समय दिया; मराठा आरक्षण की मांग कर रहे
14 ‘9/11 के गुनहगार गुफाओं में नहीं छिपे थे, रावलपिंडी और एबटाबाद में आराम फरमा रहे थे’ UNSC में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
15 चंद्रशेखरन 5 साल और टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे, बोर्ड ने कार्यकाल बढ़ाया; पिछले महीने नोएल टाटा से मतभेद के चलते इस्तीफा दिया था
16 कैश लाओ, फिर सामान ले जाओ’: दुकानों से हटने लगे क्यूआर कोड, चाय-फल विक्रेताओं तक ने यूपीआई लेने से किया इनकार
17 सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 74,315 पर बंद, निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23,271 पर पहुंचा, फार्मा और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
===============================



