श्रीडूंगरगढ टुडे 9 अगस्त 2026
राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर 13 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में हुई, जिसमें समारोह को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि जयंती समारोह में क्षेत्र के सर्वसामाज के लोगो की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाए उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह के मुख्य वक्ता जोरावरसिंह भादला होंगे।

छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर छात्रावास की कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ,सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह धीरदेसर,महेंद्रसिंह लखासर,अगरसिंह कोटासर,छोटुसिंह गुसाईंसर,महेंद्र सिंह झंझेऊ, कालूसिंह लालासर,मदन सिंह मिंगसरिया,आसुसिंह जाखासर,महेंद्रसिंह,जितेन्द्र सिंह जालबसर,ओमपाल सिंह जोधासर,दशरथ सिंह, संदीपसिंह व प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर अपने सहयोगियों सहित छात्रावास कार्यकारिणी सदस्यगण व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



