श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जाखासर गांव में गुरुवार सुबह एक बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
एएसआई महेश कुमार ढाका से मिली जानकारी के अनुसार जाखासर निवासी सुलोचना पुत्री रामेश्वर लाल उम्र 18 वर्ष ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को घटना का पता चलने पर तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। मामले की जांच जारी है।




