श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 अगस्त 2026
सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कल सावन के तीसरे सोमवार को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवदयाला प्रागंण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान शिव के बाबा भूतनाथ के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर शिव दरबार की आकर्षक सजावट होगी। सोमवार शाम 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात शिवभक्ति से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर भक्ति रस का आंनद लेंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध हीरालाल भूमिका ब्रह्मदेव, जनार्दन राधे श्री श्याम सखा मंडली अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।




