श्रीडूंगरगढ टुडे 23 अगस्त 2026
गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में आज पुत्रदा एकादशी पर महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया इसके साथ ही महिला सत्संग मंडली के द्वारा एक कढाई मूंग चूरी भंडारा गुप्त दान के रूप में गौ सेवा भंडारा कर पुण्य अर्जित किया। आज पुत्रदा एकादशी पर तहसील तारानगर के गांव रेड़ी भुरावास से पंडित अजय कुमार जोशी, ओम प्रकाश सेन, भगत ताराचंद, सिधमुख से जितेंद्र सिंह सहित गौशाला पधारकर गौशाला का भ्रमण किया एवं गौ सेवाकर सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का एवं महिला सत्संग मंडली एवं अतिथियों का सम्मान किया ।






