श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 सितंबर 2026
मानवता और सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए, श्री डूंगरगढ़ निवासी स्वर्गीय फूसराज चोपड़ा (धर्मपत्नी स्व. शुभकरण चोपड़ा) के परिजनों ने उनके मरणोपरांत नेत्र दान करवाया खास बात यह है कि चौपड़ा परिवार द्वारा किया गया यह दूसरा नेत्रदान है। इससे पहले फूसराज चौपड़ा के छोटे भाई के निधन के बाद भी परिवार ने नेत्रदान का पुनीत कार्य किया था।
60 वर्षीय फूसराज का निधन 5 सितंबर 2026 को हुआ।उनके निधन के बाद उनके परिजनों को चमन श्रीमाल और अमित चोपड़ा ने नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इनके बाद पत्नी श्रीमती चन्दादेवी, पुत्र यश, और पुत्रियाँ श्वेता बाफना, स्वीटी श्रीमाल एवं मेघना चोपड़ा सहित परिजनों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
नेत्रदान की यह प्रक्रिया प्राणनाथ हॉस्पिटल और तेरापंथ युवक परिषद-सरदारशहर (आई बैंक) के सहयोग से संपन्न हुई। इस कार्य में परिषद प्रवृत्ति सलाहकार अशोक झाबक अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश तातेड़ और थली प्रभारी लोकेश सेठिया (मो. का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
परिजनों के इस महान निर्णय से दो दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। एक ही परिवार द्वारा दूसरी बार नेत्रदान करवाने की पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदारहण है।
इस मौके पर राजकुमार बाफना छगनलाल चोपड़ा जगदीशराय मालू, विशाल डाकलिया, ऋषि झाबक शीतल चोपड़ा, राहुल चोपडा़, ऋषभ झाबक, शूरवीर मोदी, दिनेश करनाणी, जतन राजपुरोहित, प्रदीप चोपडा़, शुभम सिंघी रतनलाल गंग, धनपत मालू सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।












