दुलचासर मूंधड़ा परिवार ने गो सेवा भंडारा कर मनाया अथर्व मूंधड़ा का जन्म दिवस
मुंबई प्रवासी पूनमचन्द मूंधड़ा दुलचासर के पौत्र एवं आदित्य मूंधड़ा के सुपुत्र अथर्व मूंधड़ा का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाया इस दौरान गौशाला की गौ माताओं को खल मूंग चुरी का भंडारा समर्पित कर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने मूंधड़ा परिवार का आभार व्यक्त किया गोशाला प्रबंधक ने बताया कि मूंधड़ा परिवार के द्वारा गौशाला में अनेक निर्माण कार्य करवाए गए हैं एवं निरंतर सहयोग जारी है। मूंधड़ा परिवार सभी सदस्यों के जन्मोत्सव पर एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा व अन्य पर्वों पर भी गौ सेवा कर मानते है।


डॉक्टर इन्द्रचंद सोनी दुलचासर परिवार ने कोटासर गौशाला में किया गौ सेवा भंडारा
रविवार को पितृकार्य अमावस्या पर गांव दुलचासर के डॉक्टर इंद्रचंद सोनी, धर्मपत्नी कमला देवी सोनी (रिटायर्ड अध्यापिका) पुत्र ओमप्रकाश सोनी एंव उनकी धर्मपत्नी,पुत्र राजकुमार सोनी, एडवोकेट हेमराज सोनी अपने पूरे परिवार सहित गौशाला पधार कर गौ माताओं को एक पेटी गुड़ एवं ₹2100 की राशि समर्पित कर एक कड़ाई मुंगचुरी भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने सोनी परिवार को दुपट्टे पहना कर सम्मान करते हुए जताया आभार।






