श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जुलाई 2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रामगोपाल सुथार ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने का अभियान है।विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रामगोपाल सुथार ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने का अभियान है।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुथार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, अपने कौशल को लगातार निखारने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुथार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, अपने कौशल को लगातार निखारने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।



उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने कौशल को निरंतर विकसित करें, आधुनिक तकनीकों को अपनाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम उपयोग करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री के.के. बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान सरकार कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देकर युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, प्रबंध निदेशक ऋषभ मंडल, महाप्रबंधक कुलराज मीणा, संयुक्त निदेशक राघवेंद्र सिंह, निदेशक (आईटीआई) मुनीश कुमार शर्मा, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।





