श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अगस्त 2026
कालू बास स्थित श्री दधिमती माताजी मंदिर में शनिवार को दादोजी पैदल यात्री संघ के आगामी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। यह पैदल यात्री संघ 31 अगस्त को परसनेऊ स्थित दादोजी धाम के लिए रवाना होगा। आयोजन से जुड़े नितेश आसोपा ने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की प्रमुख तिथियां और कार्यक्रम
- 29 अगस्त (शाम 7:15 बजे): दधिमती माताजी मंदिर परिसर में भव्य अखंड ज्योत के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके पश्चात भजन संध्या में कलाकार हनुमान कुदाल एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- 31 अगस्त (शाम 3:15 बजे): भव्य शोभायात्रा, अखंड ज्योत और डीजे व गाजे- बाजे के साथ पैदल यात्री संघ धूमधाम से परसनेऊ धाम के लिए रवाना होगा।
- 1 सितंबर (सुबह 10:15 बजे): संघ के दादोजी धाम परसनेऊ पहुंचने पर दादोजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
दादा भक्तों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
पोस्टर विमोचन के दौरान कालू शर्मा, प्रवीण आसोपा, नितेश आसोपा, संजय, बाबूलाल आसोपा, नंदलाल आसोपा, सीताराम आसोपा, हनुमान नाई, दिलीप कुदाल, तोलाराम आसोपा, गिरीराज आसोपा, अशोक आसोपा, नारायण आसोपा, पिंटू शर्मा एवं केशव आसोपा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।





