श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अक्टूबर 2026
क्षेत्र के मोमासर गांव स्थित स्वर्णकार माताजी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व परसंगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े मदन लाल सोनी डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजन विगत लगभग 24 वर्षों से अनवरत रूप से क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह है।
मुख्य कार्यक्रम एवं तिथियां
- कलश यात्रा: 11 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 9:15 बजे ठाकुर जी के मंदिर से भव्य शोभायात्रा के रूप में आरंभ होकर स्वर्णकार माताजी मंदिर तक पहुंचेगी।
- घट स्थापना: 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे विधि-विधान के साथ की जाएगी।
- कथा श्रवण: कथा का यह पावन क्रम 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगा।
- कथा व्यास: कथा के दौरान प्रख्यात कथावाचक प्रदीप जी महाराज अपने मधुर व वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का रसपान करवाएंगे।
- विश्राम व पूर्णाहुति: कथा के उपरांत आगामी आयोजनों के तहत दिनांक 18 अक्टूबर 2026 की रात्रि को माता जी का भव्य जागरण तथा 19 अक्टूबर 2026 को कन्या भोजन (प्रसाद वितरण) का आयोजन रखा गया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा, घट स्थापना और भागवत कथा में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

