श्रीडूंगरगढ टुडे 23 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया जा रहा है। चिकित्सालय के डी.डी.सी. No. 2 (कक्ष No. 35) के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।
पुण्य स्मृति में करवाया जीर्णोद्धार
उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि यह जीर्णोद्धार कार्य श्रद्धानिष्ठ श्रावक एवं साहित्य रत्न ‘विशारद’ स्व. धर्मचंद्र जी पुगलिया एवं श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. किरण देवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में करवाया गया है। इस नेक कार्य का बीड़ा राजस्थान के गौरव भीखमचंद-सुशीला पुगलिया (पुत्र-पुत्रवधू, श्री डूंगरगढ़ – कोलकाता) द्वारा उठाया गया है।
संदीप पारीक ने बताया कि उद्घाटन समारोह 25 अक्टूबर, रविवार सुबह 11:15 बजे उप जिला चिकित्सालय परिसर में होगा।
आयोजकों द्वारा इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और महानुभावों को शामिल होने की अपील की है।

