श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-20.06.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
___________________
आज विशेष
वास्तु के अनुसार कैसा हो घर आंगन समझिये
एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………20.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल……………………………………..उत्तर
ऋतु…………………………………… .ग्रीष्म
मास………………………………….द्वि.ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि……..षष्ठी. अपरा. 3.47 तक / सप्तमी
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र….. मघा. प्रातः 9.26 तक / पूर्वाफाल्गु
चंद्र राशि……………. सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………वज्र. अपरा. 12.47 तक / सिद्धि
करण……………. तैत्तिल. अपरा. 3.47 तक
करण……… गर. रात्रि. 3.27* तक / वणिज
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 05.42.48 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.23.17 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.40.29
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.19.42
चंद्रोदय……………….. 11.02.11 AM पर
चंद्रास्त………………… 11.49.16 PM पर
राहुकाल…….प्रातः 9.08 से 10.50(अशुभ)
यमघंट…अपरा. 2.16 से 5.58(शुभे त्याज्य)
गुलिक…. प्रातः 5.43 से 7.25(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.06 से 1.00(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष……………………….. अरण्य षष्ठी
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………… विंध्यवासिनी पूजा
दिन विशेष……………सांई टेऊराम पुण्यतिथि
खगोलीय…….. वृषभे भौम. रात्रि. 11.59 पर
विष्टि(भद्रा)……………………………. .नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग…………………………..नहीं है
सिद्ध रवियोग………………. .प्रातः 9.26 तक
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 21.06.2026
तिथि………..द्वि.ज्येष्ठ शुक्ला सप्तमी रविवार
व्रत विशेष……………………….. अरण्य षष्ठी
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………………….. वर्षा ऋतु प्रारंभ
दिन विशेष…………………..विश्व योग दिवस
खगोलीय………..कर्के भानु अपरा. 1.54 पर
विष्टि(भद्रा)अपरा. 3.21 से रात्रि. 3.25* तक
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग…….. प्रातः 9.31 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
शुभ……………..प्रातः 7.25 से 9.08 तक
चंचल…………सायं. 12.33 से 2.16 तक
लाभ…………….प्रातः 2.16 से 3.58 तक अमृत……………प्रातः 3.58 से 5.41 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……….सायं-रात्रि. 7.23 से 8.41 तक
शुभ…………….रात्रि. 9.58 से 11.16 तक
अमृत…..रात्रि. 11.16 से 12.33 AM तक
चंचल..रात्रि.12.33 AM से 1.51 AM तक
लाभ….रात्रि. 4.26 AM से 5.43 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.26 AM तक………. .मघा….4…….मे
03.22 PM तक…. पूर्वाफाल्गु….1….. मो
09.22 PM तक…..पूर्वाफाल्गु….2……टा
03.25 AM तक…..पूर्वाफाल्गु….3……टी
उपरांत रात्रि तक…..पूर्वाफाल्गु….4…….टू
राशि सिंह – पाया रजत्_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
वास्तु के अनुसार कैसा हो घर आंगन समझिये
आजकल शहरी लोग फ्लैट में रहते हैं तो आंगन होने का सवाल ही नहीं। दूसरी ओर शहरी घरों में भी अब आंगन कहां रहे हैं। पहले के घरों में आंगन होते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में ही अब कुछ घर ऐसे बचे हैं जहां आंगन है। हालांकि यदि आप आंगन वाला घर बनाना चाहते हैं या कि आपके यहां आंगन है तो आओ जानते हैं आंगन के वास्तु टिप्स।
घर का आंगन : घर में आंगन नहीं है तो घर अधूरा है। घर के आगे और घर के पीछे छोटा ही सही, पर आंगन होना चाहिए। प्राचीन हिन्दू घरों में तो बड़े-बड़े आंगन बनते थे। शहरीकरण के चलते आंगन अब नहीं रहे। आंगन नहीं है तो समझो आपके बच्चे का बचपन भी नहीं है।
- आंगन मुख्यत: तीन तरह से होते हैं। पहला घर के सामने आंगन, दूसरे घर के पीछे आंगन और तीसरा घर के आगे पीछे दोनों ओर आंगन और चौथा घर के बीचोंबीच आंगन और चारों ओर घर। सभी तरह के आंगन का वास्तु भिन्न होता है।
- वास्तु के हिसाब से घर का आंगन होना ही चाहिए। आंगन घर और बाहर के बीच विभाजक का कार्य करता है। घर की बात घर में ही रखें उसे आंगन तक भी ना ले जाएं।
- उत्तर का अंगन सबसे अति उत्तम, पूर्व का उत्तम और पश्चिम का मध्यम माना गया है। यदि आंगन बीचोबीच है तो उसके उत्तर में पूजाघर, आग्नेय में रसोईघर रखें। आंगन मकान का केन्द्रीय स्थल होता है। यह ब्रह्म स्थान भी कहलाता है। ब्रह्म स्थान सदैव खुला व साफ रखना चाहिए।
- भूखण्ड, आंगन और घर तीनों में मण्डल और मण्डलेश का विचार किया जाता है। मतलब यह कि आंगन और घर की लंबाई और चौड़ाई को वास्तु के अनुसार निर्धारित किया जाता है। भूखण्ड की लम्बाई और चौड़ाई को गुणा करके 9 का भाग देकर शेष अंक से शुभ-अशुभ का विचार किया जाता है।
- कहते हैं कि यदि शेष 1 हो तो दाता, 2 धूपति, 3 हो तो नपुंसक, 4 हो तो चोर, 5 हो तो पंडित, 6 हो तो भोगी, 7 हो तो धनपति, 8 हो तो दरिद्र और 9 हो तो धनी माना जाता है।
- बीच में नीचा और चारों ओर से ऊंचा आंगन अच्छा नहीं माना जाता है परंतु बीच में ऊंचा हो और चारों ओर से नीचा हो तो ऐसा आंगन शुभ है। जहां आंगन पक्का कराया जाता है, वहां भी विवाह मण्डप के लिए थोड़ा सा स्थान कच्चा छोड़ दिया जाता है।
- आंगन में तुलसी, अनार, जामफल, कड़ी पत्ते का पौधा, नीम, आंवला आदि के अलावा सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाले फूलदार पौधे लगाएं। तुलसी हवा को शुद्ध कर कैंसर जैसे रोगों को मिटाती है। अनार खून बढ़ाने और वातावरण को सकारात्मक करने का कार्य करता है। कड़ी पत्ता खाते रहने से जहां आंखों की रोशनी कायम रहती है वहीं बाल काले और घने बने रहते हैं, दूसरी ओर आंवला शरीर को वक्त के पहले बूढ़ा नहीं होने देता। यदि नीम लगा है तो जीवन में किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होगा।
8 . शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष अपने आंगन में या कहीं और लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है और कभी नरक के दर्शन नहीं करता।
- इसके अलावा घर के द्वार के आगे प्रतिदिन रंगोली बनाएं और आंगन की दीवारों और भूमि पर मांडने मांडें।
- तुलसी माता को आंगने के बीचोबीच एक बड़े से गमले में या चौकोर बने ऊंचे गमले में स्थापित किया जाता है।
- आंगन में चंपा, पारिजात, रातरानी, रजनीगंधा, मोगरा और जूही के फूल के पौधे लगाएं।
- आंगन का अधिकतर हिस्सा कच्चा रखें और जहां से घर में दाखिल होना हो वहां पगडंडीनुमा पत्थर का रास्ता बनाएं।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा आवश्यकता होगी । आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं होगा। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप को बहुत स्नेह देगा। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है इस बात का अहसास आज आपको होगा।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज किसी से नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। जिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




