श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मई 2026
1 केंद्र सरकार ने देश में अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाले असामान्य जनसांख्यिकी बदलावों के अध्ययन के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह समिति पूरे देश में हो रहे जनसंख्या संबंधी परिवर्तनों का व्यापक मूल्यांकन करेगी और इसके समाधान सुझाएगी।
2 गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर उच्च-स्तरीय समिति की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरकार ने इस कमिटी का गठन कर लिया है।
3 अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: यूपी समेत तीन राज्यों को फटकार; फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश,सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों को चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
4 आरबीआई ने सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया है, जिसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं है, जितनी दिखाई जा रही है और आरबीआई ने ‘मेहरबानी’ करते हुए ज्यादा पैसा दिया है।
5 जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क फिर सक्रिय करने की कोशिश, अल-बद्र-हिजबुल गठजोड़ पर खुफिया एजेंसी अलर्ट
6 राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस में दलितों को मुख्य स्थान मिलेगा। उन्होंने माना कि अतीत में कांग्रेस ने दलितों के लिए सही कदम नहीं उठाए। साथ ही भाजपा पर दलित अधिकार कमजोर करने और क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का आरोप लगाया
7 CM शुभेंदु बोले- बांग्लादेशियो जल्दी-जल्दी भागो यहां से, घुसपैठियों को जेल नहीं भेजेंगे, उन्हें भगाएंगे, दामाद नहीं हैं; चेक पोस्ट पर जुटने लगे बांग्लादेशी
8 CM शुभेंदु के बड़े एलान: हर माह 3000 पाने के लिए 27 मई से फॉर्म भरें महिलाएं; ₹5 में मिलेगी मछली-चावल की थाली
9 कर्नाटक में कांग्रेस बदलेगी CM?: राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सिद्दारमैया की आलाकमान से मुलाकात
10 ममता बनर्जी की TMC में बहुत बड़ी टूट के आसार, भाजपा में जा सकते हैं 18 लोकसभा सांसद
11 CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो, इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा
12 एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत, खिड़कियों से गिरे लोग, 25 घायल, एक का पैर कटकर अलग; उन्नाव में हादसा
13 उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान पर बंद; सेंसेक्स 479 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से नीचे
14 दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया, अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
15 बकरीद से पहले हमलों पर बिफरा ईरान: खामेनेई बोले-पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना को कहीं पनाह नहीं, बढ़ेगा तनाव?
===============================


