श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 अक्टूबर 2026
सर्व पितृ कार्य अमावस्या के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में भव्य हवन अनुष्ठान,गौपूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित सुनील कुमार जाजड़ा ने विधिवत एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया, जिसमें मुख्य यजमान शिवजी मोहता, छगनलाल मुंधड़ा और रामलाल मुंधड़ा ने सपत्नीक आहुतियां दीं। अनुष्ठान के पश्चात गौ पूजन किया गया तथा मातृशक्ति द्वारा सुंदर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।
गौवंश को करवाया गया पौष्टिक आहार का भोग
गौशाला सचिव रेवंतसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न शहरों में निवासरत प्रवासियों व दानदाताओं द्वारा गौशाला के समस्त गोवंश के लिए पौष्टिक आहार (बिनोला, खल और मूंग चूरी) का भव्य भंडारा करवाकर भोग लगवाया गया।
प्रमुख दानदाता:
- श्री राम मोहता (प्रवासी सूरत)
- श्याम सुंदर मुंधड़ा (प्रवासी इंदौर)
- राजकुमार व रमेश कुमार मोहता (प्रवासी अहमदाबाद)
- रामकिशन मुंधड़ा (प्रवासी सूरत)
- देवकिशन मुंधड़ा (प्रवासी बेंगलुरु)
- गौरीशंकर मुंधड़ा (प्रवासी बीकानेर)
- पुरखचंद मुंधड़ा (प्रवासी हैदराबाद)
गोसेवकों का रहा विशेष सहयोग
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार मोहता, महेंद्र सिंह परिहार, मघराज मुंधड़ा, राजेश कुमार मूंधड़ा, कालूराम महिया, मालाराम सुथार, ओंकार मल रेगर, महेंद्र सिंह चाहर, पवन, छोटू राम और इमरती देवी सहित कई गोसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से सदैव सुख-समृद्धि की कामना की।











