श्रीडूंगरगढ टुडे 17 अगस्त 2026
सावन के तीसरे सोमवार को कस्बें में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। वहीं कावड़िए कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्री कपिल धाम सरोवर से कांवड़ में पवित्र जल भरकर पांच दिवसीय पैदल यात्रा पूरी करते हुए श्रीडूंगरगढ पहुंचे रमाकांत झंवर ने आज सावन के पावन सोमवार को चांदेश्वर महादेव मंदिर बाबा चिड़पडनाथ जी की बगीची में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इस दौरान आनंद जोशी सपत्नीक व श्याम करनानी सपत्नीक जलाभिषेक किया। पुजारी जितेंद्र सिखवाल ने अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।
कपिल सरोवर से जल लेकर लोटे जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कंधों पर कांवड़ और मुख पर भोलेनाथ के जयकारों के साथ चल रहे कावड़ियों के हुजूम ने पूरे कोलायत को भक्तिमय बना दिया। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।
श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने और कपिल सरोवर के पवित्र जल से अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कई मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए नजर आए।








