श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 अगस्त 2026
आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कल रविवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को लेकर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मजबूत संगठन ही आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की ताकत बनेगा।
बैठक में नगरपालिका चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव को लेकर आगे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा पूर्व नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, संदीप मारू, यूसुफ चुनगर, शाकिर ठेकेदार एकराज खान, राजेश मंडा, राकेश सिद्ध सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




