श्रीडूंगरगढ टुडे 17 जुलाई 2026
धीरदेसर पुरोहितान में 19 जुलाई को दिवंगत विमला देवी मेघवाल की 6वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली में किया। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं व जागरूक युवाओं से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की बात कही। आयोजक नीतिश मेहरा ने बताया कि शिविर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में सुबह 9 से 3 बजे तक आयोजित होगा उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की।




