श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जुलाई 2026
जय श्री गणेशाय नमः
जय श्री कृष्णा
आज का पंचांग-18.07.2026
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष आपकी घरलू समस्याएं व आपके घर का वास्तु
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………18.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि……….पंचमी. रात्रि. 3.43* तक / षष्ठी
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र..पू.फाल्गुनी.सायं.6.00 तक /उ.फाल्गु
चंद्र राशि………. सिंह. रात्रि. 11.59 / कन्या
योग…….. वरीयान्. रात्रि. 8.45 तक / परिघ
करण…………………बव. अपरा. 4.07 तक
करण……बालव. रात्रि. 3.43* तक / कौलव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
सूर्योदय………………..प्रातः 05.52.56 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.22.15 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.29.19
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.31.08
चंद्रोदय……………….. 09.46.55 AM पर
चंद्रास्त……………….. 10.19.04 PM पर
राहुकाल…….प्रातः 9.15 से 10.56(अशुभ)
यमघंट………अपरा. 2.19 से 3.59(त्याज्य)
गुलिक….. प्रातः 5.53 से 7.34(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक………………………………… नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन_
व्रत विशेष…………………………… . नहीं है
अन्य व्रत……..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान जारी
नवरात्रि…………. पंचम्. मां स्कंदमाता पूजन
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………..विश्व नेल्सन मंडेला दिवस
खगोलीय……………………………….नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…….. सायं. 6.00 से रात्रि पर्यंत
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️ दिनांक……………………….19.07.2026
तिथि…………… आषाढ़ शुक्ला षष्ठी रविवार
व्रत विशेष…………………. स्कंद कुमार षष्ठी
अन्य व्रत……..गुप्त नवरात्रि व्रत विधान जारी
नवरात्रि………….षष्टम्. मां कात्यायनी पूजन
पर्व विशेष….. महावीर स्वामी गर्भ कल्याणक
दिन विशेष… .सांई टेऊराम जन्मदिवस दिवस
दिन विशेष…………..बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस
खगोलीय…………………………… …नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन……………….अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग……………….. संपूर्ण (अहोरात्र)
अमृत सि.योग……………………….. .नहीं है
सिद्ध रवियोग……… उदयात् सायं. 6.12 तक
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
शुभ…………….. प्रातः 7.34 से 9.15 तक
चंचल………….अपरा. 12.38 से 2.19 तक
लाभ…………… अपरा. 2.19 से 3.59 तक
अमृत………….. अपरा. 3.59 से 5.41 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ………..रात्रि-रात्रि. 7.22 से 8.41 तक
शुभ………….. रात्रि. 10.00 से 11.19 तक
अमृत……. रात्रि 11.19 से 12.38 AM तक
चंचल..रात्रि. 12.38 AM से 1.57 AM तक
लाभ….. रात्रि. 4.35 AM से 5.53 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष: -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
06.11 AM तक…पूर्वाफाल्गु…..2…….टा
12.04 PM तक.. पूर्वाफाल्गु…..3…….टी
06.00 PM तक…पूर्वाफाल्गु…..4……. टू
11.59 PM तक…..उ.फाल्गु…..1……..टे
राशि सिंह – पाया रजत्
उपरांत रात्रि तक…..उ.फाल्गु…..2…….टो
राशि कन्या – पाया रजत्_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
आपकी समस्याएं व आपके घर का वास्तु:- घर का वास्तु दोष कुछ न कुछ समस्याएं उत्पन्न करता है। यदि कोई समस्या आपको बार-बार घेर लेती है तो संभव है कि आपके घर में कोई वास्तु दोष है। हर समस्या का संबंध किसी विषेष वास्तु दोष को दर्षाता है। समस्या द्वारा यह जाना जा सकता है कि आपके घर में कौन सा वास्तु दोष होने की संभावना है। यह समस्या आपकी जन्मपत्री में स्थित ग्रह व उनपर गोचर व आपकी दशा के बारे में भी इंगित करती है। यदि वास्तु या ज्योतिषीय उपाय कर दिये जाएं तो समस्या का निदान हो सकता है। आइए जानें कौन सी समस्या के पीछे कौन सा वास्तु या ज्योतिषीय दोष है और उसका क्या निदान है..?
मानसिक चिंता – आप किसी न किसी चिंता से ग्रस्त रहते हैं। एक के बाद एक समस्या आती है।
वास्तु दोष व उपाय – आपके घर की उत्तर-दिशा कटी है। वहां पर पिलर या कोई भारी वस्तु है। वहां पर शीशा लगाएं ताकि उत्तर-पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण बढ़ा हुआ लगे। यदि उत्तर-पूर्व की जमीन का भाग कटा हुआ है तो पिरामिड का उपयोग इस प्रकार से करें कि या तो उत्तर-पूर्व का भाग पूरा हो जाए या पिरामिड अथवा काॅपर वायर के द्वारा उत्तर-पूर्व दिशा का जमीन के शेष भाग से विभाजन दिखाया जाए।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – यदि आपकी कुंडली में लग्न, चतुर्थ, पंचम भाव व चंद्रमा क्रूर शनि या राहु के साथ है या पापकर्तरी योग से पीड़ित है तो ऊँ नमः शिवाय मंत्र का रूद्राक्ष की माला पर जप करने से समाधान हो जाता है।
धन की बरकत न होना – आपके यहां नहीं हो पाती है।
वास्तुदोष व उपाय – आपके घर के ईशान कोण में टाॅयलेट या कोई अन्य गंदगी है अथवा नैर्ऋत्य कोण में कोई गड्ढा है या इस क्षेत्र का लेवल नीचा है, घर की ढलान उत्तर-पूर्व से ऊंची है व दक्षिण-पश्चिम की ओर नीची है, टाॅयलेट में एक नमक का कटोरा या पैकेट रख दें और हर महीने उसे बदलें। यदि ईशान में गंदगी हो तो उसे हटा दें। नैर्ऋत्य में यदि ढलान हो तो वहां पिरामिड लगाएं । गड्ढा हो तो उसे भर दें। घर की सीढ़ियां अगर वामवर्ती हैं तो उन्हें ठीक कर दें।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – कुंडली में गुरु नीच राशिस्थ अथवा दुर्बल है अथवा लग्न व चंद्रमा से छठे, आठवें या 12वें भाव में स्थित है या द्वादश भाव में स्थित ग्रह की दशा/अन्तर्दशा चल रही हो अथवा गोचर में ग्रह 12वें भाव में जा रहे हों तो निवारण के लिए 12वें भाव में स्थित ग्रहों का दान करें।
पत्नी रोगी: आपकी पत्नी हमेशा रूग्ण रहती है और व्यर्थ का चिड़चिड़ापन रहता है।
वास्तु दोष व उपाय: रसोई आग्नेय कोण में होने की बजाय पूर्व या ईशान में बनी है, चूल्हा रसोई के प्रवेश द्वार के ठीक सामने है, खाना बनाने वाले का मुंह खाना बनाते समय पश्चिम दिशा की तरफ रहता है, यदि रसोई पूर्व या उत्तर-पूर्व में चली गई है तो चूल्हा रसोई के आग्नेय कोण में रखें व खाना बनाते समय मुंह पूर्व की तरफ रखें। घर का प्रवेश द्वार दक्षिण-पश्चिम में होने से भी रोग की समस्या बनी रहती है। इसे बंद करके उपयुक्त दिशा में प्रवेश द्वार बनाएं।
ज्योतिषीय कारण व निवारण: शुक्र, सप्तम भाव व सप्तमेश के पीड़ित होने से पत्नी रूग्ण रहती है। निवारणार्थ महामृत्यंुजय का पाठ व रुद्राभिषेक करें। नित्यप्रति दुर्गापूजा करें।
संतान संबंधी समस्या: आपकी संतान कहना नहीं मानती, नियंत्रण से बाहर है, संतान प्राप्ति में बाधा है, बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता।
वास्तुदोष व उपाय: घर में उत्तर व उत्तर-पूर्व का भाग बंद है, रोशनी कम है, सामने गड्ढा है तथा इस भाग में टाॅयलेट, सीढ़ियां, लिफ्ट अथवा ओवरहैड टैंक बना है, दक्षिण-पश्चिम भाग बढ़ा हुआ है या बच्चा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोता है। उत्तर व उत्तर-पूर्व से टाॅयलेट, सीढ़ियां, लिफ्ट अथवा ओवरहैड टैंक हटाना संभव न हो तो पिरामिड द्वारा उपाय करें। रोशनी की व्यवस्था करें। गंदगी हटाएं। गड्ढे को भर दें। ईशान कोण में शिव की मूर्ति या शिवलिंग स्थापित करें। वहां पीला बल्ब जलता रहे। दक्षिण-पश्चिम भाग बढ़ा हो तो काॅपर वायर या पिरामिड से उसे शेष भाग से अलग कर दें। बच्चों को उत्तर या पूर्व दिशा के कमरे में सुलाएं।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – कुंडली में सूर्य व पंचम भाव कारक गुरु की खराब स्थिति से भी संतान संबंधी समस्याएं होती हैं। पुखराज धारण करें, सात्विक भोजन करें। निम्नांकित मंत्र का नित्यप्रति जप करें- ऊं ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य श्रीं।
स्वयं का घर न होना – किराए के घर में रहते हैं। अपना घर नहीं है।
वास्तु दोष व उपाय – घर पश्चिममुखी हो अथवा पश्चिम या आग्नेय कोण में कोई दोष है। किराये का पश्चिममुखी मकान न लें। पश्चिम दिशा व आग्नेय कोण के दोष दूर करें।
ज्योतिषीय कारण एवं निवारण – आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव, चतुर्थेश व शनि कमजोर है। प्रतिदिन शनि के निम्नांकित मंत्र का 108 बार जप करें – ऊँ शं शनैश्चराय नमः।
मुकद्दमेबाजी – आपके ऊपर कोर्ट केस चलते रहते हैं।
वास्तुदोष व उपाय – घर के पूर्व दिशा में दोष है, पूर्व दिशा कटी है, वहां टाॅयलेट है अथवा बंद है। पूर्व में खंभा, पेड़, ट्रांसफाॅर्मर, मंदिर, श्मशान घाट अथवा अन्य सार्वजनिक स्थल है। पश्चिम दिशा बढ़ी हो या वीथिशूल हो तो भी कोर्ट केस चलते हैं। पूर्व, पश्चिम व दक्षिण दिशा के दोष दूर करें व घर में वास्तुदोष निवारण यंत्र व काली यंत्र स्थापित करें।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – लग्नेश व सूर्य, मंगल व शनि के अशुभ भाव में स्थित होने व पीड़ित होने से भी यह दोष होता है। उपाय के रूप में बगलामुखी मंत्र का नित्यप्रति जप करें।
शत्रु भय: शत्रु हावी रहते हैं। भय रहता है।
वास्तुदोष व उपाय – घर के दक्षिण दिशा में वास्तुदोष है। उन्हें सुधारने हेतु हनुमान यंत्र स्थापित करें।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – लग्न व पराक्रम भाव के स्वामी कमजोर हैं। हनुमान चालीसा का नित्यप्रति पाठ करें।
स्वास्थ्य संबंधी समस्या – घर में किसी न किसी को हमेशा ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहती है। आपको प्रायः नजर लगती है। हाॅस्पिटल के खर्चे बढ़े रहते हैं।
वास्तुदोष व उपाय – आपके घर की पूर्व दिशा में वास्तु दोष है। घर के अंदर सूर्य की रोशनी आने व हवा प्रवाह में बाधा है, पूर्व दिशा का हिस्सा खुला रखने का प्रयास करें तथा सूर्य की रोशनी के आने की बाधाओं को हटायें। उत्तर-पूर्व में न सोएं। घर दक्षिणमुखी हो, घर का प्रवेश द्वार दक्षिण-पश्चिम दिशा में या वहां ढलान, गड्ढा या टाॅयलेट होने जैसे वास्तु दोषों का सुधार करने से रोग व नज़रदोष का निदान हो जायेगा।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – कुंडली में सूर्य नीच राशिस्थ अथवा दुर्बल है तथा चंद्रमा छठे, आठवें या बारहवें भाव में स्थित है अथवा राहु से युक्त व दृष्ट है। लग्न, चंद्रमा व शुक्र पर राहु का प्रभाव है। दुर्गापूजा करें, सूर्य व शिवलिंग को नित्य जल दें तथा ‘ऊं नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
विवाह बाधा – आपके घर में कोई अविवाहित है।
वास्तुदोष व उपाय – घर के ईशान व आग्नेय कोण के वास्तुदोषों को दूर करें। कन्या अविवाहित है तो उत्तर-पश्चिम में और यदि लड़का अविवाहित है तो वह उत्तर-पूर्व में सोये।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – आपकी कुंडली में गुरु व शुक्र दोनों शुभ ग्रहों की स्थिति अशुभ है। निवारण के लिए गुरुवार का व्रत करें। घर में सफाई, पवित्रता व शुद्धि का ध्यान रखें। सात्विक आहार करें। मांस मदिरा का सेवन न करें तथा नित्यप्रति श्रीसूक्त व लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।
घर में कलह रहना – घर में कलह रहती है।
वास्तुदोष व उपाय: ब्रह्म स्थान या आग्नेय कोण में वास्तु दोष हैं। ब्रह्म स्थान से भारी वस्तु, आग्नेय कोण से पानी की टंकी व ईशान कोण से इलेक्ट्रिक मीटर व रसोई हटाएं।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – कुंडली में पीड़ित सूर्य व शुक्र का उपाय करें। प्रातः जल्दी उठकर सूर्य को अघ्र्य दें। प्रत्येक शुक्रवार कन्या पूजन करें व व्रत के दिन खट्टा न खाएं।
नौकर संबंधी समस्या – आपके घर में नौकर नहीं टिकते और आप हमेशा नौकरों से परेशान रहते हैं।
वास्तुदोष व उपाय – घर के पश्चिम दिशा में वीथिशूल है, पश्चिम दिशा बढ़ी हुई है, घर-पश्चिममुखी है या वहां कोई गड्ढा है। वास्तु दोष को ठीक करें व शनि यंत्र स्थापित करें।
ज्योतिषीय कारण व निवारण – आपकी कुंडली में शनि नीच अथवा पीड़ित है। शनि मंत्र का जप करें तथा शनिवार को गुड़ चने का प्रसाद सहित कुछ धन राशि नौकरों को उपहार स्वरूप दें।
उपरोक्त समस्याएं कई बार जन्मकुंडली में विशेष दशा या गोचर के कारण भी हो सकती हैं। अतः यह जान लेना भी आवश्यक है कि कहीं यह समस्या वास्तु दोष के कारण न होकर कुंडली के कारण तो नहीं है। ऐसा होने पर उपरोक्त समाधान कारगर नहीं होते। अतः यदि आपको लगता है कि वास्तु दोष ठीक करने पर भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है तो आप अपनी और परिवार की कुंडली किसी विद्वान ज्योतिषी को दिखाएं और उपाय द्वारा समाधान करें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आज इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बाद आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तराँ में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हाँ, ख़र्चा थोड़ा ज़्यादा हो सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी का केंद्र बना सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपके जीवनसाथी की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे। बिना किसी का साथ पाये भी आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का उपयोग कीजिए। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में वृद्धि होगी। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी अहमियत है। खुलकर गाना आपकी हफ़्ते भर की थकान व तनाव को रफ़ूचक्कर कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। मुमकिन है कि काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। उनकी बातें आपको पसंद आएंगी।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। साथी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकता है। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। घर पर आज आपके अच्छे गुणों की चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। आज अपने संगी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज कुछ हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आज लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष



