श्रीडूंगरगढ टुडे 18 सितंबर 2026
राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) की ओर से “Rajasthan Startup Quest 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा नए बिजनेस आइडिया और समस्याओं के समाधान को मंच प्रदान करना है।
विभाग के ब्लॉक प्रोग्रामर कृष्ण कुमार कड़वासरा ने बताया कि इस वर्ष स्टार्टअप क्वेस्ट की थीम “Innovate Rajasthan: Ideas for Viksit Bharat” रखी गई है। प्रतियोगिता में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, युवा एवं स्थापित उद्यमी, महिला उद्यमी एवं ऑल-वुमन टीमें, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के नवोन्मेषक तथा टेक, सोशल, गवर्नेंस और ग्रीन सॉल्यूशंस पर काम करने वाली टीमें भाग ले सकती हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा
- ब्लॉक स्तर: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद टॉप 30 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और प्रत्येक ब्लॉक से 3 टीमों का चयन किया जाएगा।
- जिला स्तर: प्रत्येक जिले की चयनित टीमों में से टॉप 3 टीमों का चयन स्टेट ग्रैंड फिनाले के लिए किया जाएगा।
- राज्य स्तर: जयपुर में स्टेट लेवल ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसमें एक्सपर्ट्स के सामने पिचिंग, मेंटरशिप सेशन, अवॉर्ड सेरेमनी और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
ब्लॉक से राज्य स्तर तक मिलेगा पुरस्कार:
ब्लॉक स्तर:
🥇 प्रथम — ₹10,000
🥈 द्वितीय — ₹5,000
🥉 तृतीय — ₹3,000
जिला स्तर:
🥇 प्रथम — ₹50,000
🥈 द्वितीय — ₹25,000
🥉 तृतीय — ₹15,000
राज्य स्तर:
🥇 प्रथम — ₹5,00,000
🥈 द्वितीय — ₹2,50,000
🥉 तृतीय — ₹1,00,000
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
30 सितंबर तक आवेदन: इच्छुक प्रतिभागी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए iStart Rajasthan के Startup Quest पेज पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए 0141-5151500 पर संपर्क किया जा सकता है। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ स्थित DoIT&C कार्यालय में भी जानकारी ली जा सकती है।



