तीन पंचायत समितियों में 252 नामांकन सही, संवीक्षा में 51 खारिज और 6 रद्द
श्रीडूंगरगढ टुडे 24 अक्टूबर, 2026
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी हुई। तीन पंचायत समितियों में कुल 252 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। अब 26 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी, जिसके बाद चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
संवीक्षा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 82 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। यहां 12 नामांकन खारिज किए गए, जबकि 2 नामांकन रद्द हुए। इसी तरह रीड़ी पंचायत समिति में 73 नामांकन वैध मिले, 8 खारिज और 1 रद्द हुआ। लूणकरणसर पंचायत समिति में 97 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 23 खारिज और 3 रद्द किए गए।
नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर
तीनों पंचायत समितियों में संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों की नजर नाम वापसी पर है। अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी।











