श्रीडूंगरगढ टुडे 6 अक्टूबर 2026
नेशनल हाईवे 11 कितासर के पास सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे कार सवार छह लोग घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर करीब 20 फुट दूर जा गिरी।
जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह गाड़ी बिहार पासिंग बताई जा रही है सभी सवार बिहार के रहने वाले हैं। ये सभी तनोट माता के दर्शन कर लौट रहें थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेंस टीम और गरीब सेवा संस्था की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस टीमों ने घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इनमें से दो गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इनमें से दो गंभीर घायल 24 वर्षीय राहुल कुमार व 29 वर्षीय मुन्ना को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। योगेंद्र, विकास, गौतम, रोहित का मेडिकल टीम द्वारा ट्रोमा में उपचार किया जा रहा है।














